
तत्वों का आवर्त वर्गीकरण पाठ के प्रश्न उत्तर-
1-न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर–
न्यूलैंड के अष्टक का सिद्धांत केवल कैल्शियम तक ही लागू होता था, क्योंकि न्यूलैंड के अष्टक में कैल्शियम के बाद आने वाले प्रत्येक आठवें तत्व का गुणधर्म पहले तत्व से नहीं मिलता है या था।
न्यूलैंड ने कोबाल्ट (Co) तथा निकेल (Ni) को समान गुणधर्म के आधार पर एक समूह में रखा, जबकि लोहा [आयरन (Iron) Fe] जिसका गुणधर्म कोबाल्ट (Co) तथा निकेल (Ni) के समान ही है, को इन दोनों तत्वों से काफी दूरी पर रखा।
2-मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?
उत्तर:मेन्डलीफ ने उनकी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए निम्नांकित मापदंड अपनाया था:
Also Read:-Keiser university student population
मेन्डेलीफ ने हाइड्रोजन (H) से शुरू कर तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम (आरोही क्रम) में एक टेबुल में व्यवस्थित किया।
मेन्डेलीफ ने रासायनिक गुणधर्मों के अंतर्गत तत्वों के ऑक्सीजन तथा हाईड्रोजन के साथ अभिक्रिया कर बनने वाले यौगिकों को चुना, क्योंकि अधिकांश तत्व हाईड्रोजन तथा ऑक्सीजन के साथ संयोग कर यौगिक बनाते हैं। मेन्डेलीफ ने तत्वों के हाईड्राइड तथा ऑक्साइड के सूत्रों को तत्वों के वर्गीकरण में मूलभूत गुणधर्म माना।
3-आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?
उत्तर:
उत्कृष्ट गैसों को अक्रिय गैस भी कहा जाता है। चूँकि अक्रिय गैस हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के साथ भी प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, अत: प्रतिक्रिया करने की क्षमता को मूल गुणधर्म मानते हुए उत्कृष्ट गैसों को एक अलग समूह में रखा गया।
4-नोबल गैसों को एक अलग ग्रुप में क्यों रखा गया?
उत्तर:
मेंडेलीव के समय में नोबल गैसों की खोज नहीं हुई थी। ये अक्रिय गैसें हैं और बहुत ही अल्प मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिये इनकी खोज में काफी समय लगा। नोबल गैसें अक्रिय होती हैं इसलिए उन्हें आसानी से एक अलग ग्रुप में रखना संभव हो पाया। इससे मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल की मूल रचना में कोई छेड़छाड़ भी नहीं करनी पड़ी।
5-मैग्नीशियम के समान रासायनिक प्रतिक्रिया करने वाले किसी दो तत्वों के नाम लिखें। आपने किस आधार पर इन तत्वों को चुना?
उत्तर: बेरीलियम और कैल्सियम की रासायनिक प्रतिक्रिया मैग्नीशियम के जैसी होती है, क्योंकि:
इन तत्वों के वैलेंस इलेक्ट्रॉन (2) की संख्या समान है। इसका मतलब है ये सभी किसी कंपाउंड को बनाने के लिये 2 इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।
ये सभी ग्रुप 2 में आते हैं।
6-लीथियम, सोडियम और पोटाशियम; ये सभी धातु हैं जो पानी से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। इन तत्वों के परमाणुओं में क्या समानता है?
उत्तर: लीथियम, सोडियम और पोटाशियम की बाहरी कक्षा में एक-एक इलेक्ट्रॉन है। इसका मतलब है कि ये आसानी से 1 इलेक्ट्रॉन का त्याग करके किसी अन्य तत्व के साथ आयनिक बॉन्ड बना सकते हैं। इसलिये ये अत्यधिक इलेक्ट्रोपॉजिटिव और प्रतिक्रियाशील धातु हैं।
7-हीलियम एक अक्रिय गैस है और नियॉन बहुत ही कम प्रतिक्रियाशीलता दिखाता है। इन दोनों के परमाणुओं में क्या समानता है?
उत्तर: हीलियम और नियॉन की बाहरी कक्षा पूरी तरह से भरी हुई होती हैं। इसलिये ये तत्व स्टेबल हैं और अक्रिय हैं।
Also Read:-Keiser university student population
1-लीथियम, सोडियम और पोटाशियम; ये सभी धातु हैं जो पानी से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। इन तत्वों के परमाणुओं में क्या समानता है?
लीथियम, सोडियम और पोटाशियम की बाहरी कक्षा में एक-एक इलेक्ट्रॉन है। इसका मतलब है कि ये आसानी से 1 इलेक्ट्रॉन का त्याग करके किसी अन्य तत्व के साथ आयनिक बॉन्ड बना सकते हैं। इसलिये ये अत्यधिक इलेक्ट्रोपॉजिटिव और प्रतिक्रियाशील धातु हैं।
2-आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?
उत्कृष्ट गैसों को अक्रिय गैस भी कहा जाता है। चूँकि अक्रिय गैस हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के साथ भी प्रतिक्रिया नहीं करते हैं, अत: प्रतिक्रिया करने की क्षमता को मूल गुणधर्म मानते हुए उत्कृष्ट गैसों को एक अलग समूह में रखा गया।