भारतीय सड़क परिवहन की समस्याएं-
भारतीय सड़क परिवहन अनेक समस्याओं से ग्रसित है। देश में सड़क परिवहन की अनेक समस्याएं हैं। जिन्हें निम्न रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है-भारत में अधिकांश सड़कें इकहरी और ऊंची नीची हैं, जिन पर दुर्घटना अधिक होती है।
तथा वाहन शीघ्र खराब हो जाती हैं, फल स्वरुप ईंधन भी अधिक खर्च होता है। यहां सड़कों पर मोड बहुत ही अधिक है। एक अनुमान के अनुसार यदि भारत की सड़कों से मोर समाप्त कर उन्हें सीधा कर दिया जाए तो परिवहन व्यय और प्रतिवर्ष 15 अरब रुपए की महा बचत की जा सकती है।
संक्षेप में देश में सड़क परिवहन की 6 प्रमुख समस्याएं निम्नलिखित है-
1-भारत में यात्रियों की बढ़ती संख्या और माल ढुलाई की यात्रा को देखते हुए सड़क जाल अपेक्षाकृत कम विकसित हुआ है।
2-देश में लगभग आधे सड़क मार्ग एक हरे एवं कच्चे हैं जो वाहन संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:- वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत में अंतर बताइए।
3-वर्षा काल में कच्ची सड़कें कीचड़ युक्त हो वाहनों के लिए अनुपयोगी होती है। इन पर प्रतिपल दुर्घटना का भय बना रहता है।तथा अधिकांश वाहन खराब होकर भी सड़क मार्ग में ही अपना पड़ाव डाल देते हैं। और स्वयं ही दुर्घटना को निमंत्रण देते हैं
4-भारत में अधिकांश सड़क मार्ग संकरे हैं जिन पर दो वाहन एक साथ पार करके कठिन हो जाते हैं। इससे दुर्घटना में वृद्धि होती है।
5-देश के अधिकांश नगरों में ट्रक टर्मिनल और ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नगरों की भीतरी भागों में बस टर्मिनल स्थापित किए गए हैं।जिस कारण वाहनों की भीड़ के कारण समय अधिक नष्ट करना पड़ता है।
6-राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों के भार क्षमता से अधिक (ओवरलोड) होने के कारण सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। और घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों को मजबूरी वस्त्र धन एवं समय का अपव्यय करना पड़ता है।
इन्हें भी पढ़ें:- लोकतंत्र के गुण तथा दोष | democracy pros and cons
देश में सड़क परिवहन की एक प्रमुख समस्या बताइए।
भारत में यात्रियों की बढ़ती संख्या और माल ढुलाई की यात्रा को देखते हुए सड़क जाल अपेक्षाकृत कम विकसित हुआ है।
सदक परिवहन के कोइ तीन् गुद लिखिये