
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की भूमिका-
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं को अगर प्रकार व्यक्त किया जा सकता है।

1-जनमत का निर्माण करना-
जनमत की शक्ति लोकतंत्र का प्राण है राजनीतिक दलों द्वारा ही स्वस्थ प्रबुद्ध तथा जागरूक जनमत का निर्माण किया जाता है राजनीतिक दल शासन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां जनता को प्रदान करते हैं जो जन्नत के निर्माण में सहायक होती हैं।
2-जनता को राजनीतिक शिक्षा प्रदान करना-
राजनीतिक दल अपने विचारों सिद्धांतों अथवा गतिविधियों द्वारा जनता को राजनीतिक शिक्षा प्रदान करते हैं राजनीतिक शिक्षा प्राप्त जनता राजनीति में भाग लेती है।
3-सरकार का निर्माण करना-
राजनीतिक दल स्वयं अथवा अन्य दलों के सहयोग से सरकार का निर्माण करते हैं तथा जनता को सुशासन प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-राजनीतिक दलों की भूमिका का वर्णन कीजिए?
4-सरकार की आलोचना करना-
सरकार का निर्माण सत्तारूढ़ दल द्वारा किया जाता है परंतु जो सत्ता से वंचित हो जाता है वह विरोधी दल होता है विरोधी दल सरकार की अनुचित अथवा जनविरोधी नीतियों एवं कार्यक्रमों की आलोचना करता है तथा लोकतंत्र की सुरक्षा करता है।
5-उम्मीदवारों का चयन करना-
चुनावों में राजनीतिक दल भाग लेते हैं वह चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करते हैं तथा उन्हें दल का चुनाव चिन्ह प्रदान किया जाता है।
6-सदस्यों में एकता स्थापित करना-
राजनीतिक दलों को प्रमुख कार्य अपने सदस्यों में एकता एवं सिद्धांतों के प्रति आस्था बनाएं रखना है।
इन्हें भी पढ़ें:-प्रजातंत्र में राजनीतिक दलों का महत्व।
7-दलों की नीतियों तथा कार्यक्रमों का निर्धारण-
राजनीतिक दल का समय समय पर अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों की घोषणा जनता के बीच करते रहते हैं जिससे उन्हें जनसमर्थन प्राप्त होता है।
8-सरकार का विरोध करना-
राजनीतिक दल संवैधानिक साधना जैसे धरना प्रदर्शन रैलियों स्वभाव तथा हड़ताल और द्वारा सरकार की अनुचित नीतियों का विरोध भी करते हैं।
9-मतदाताओं का मार्गदर्शन करना-
राजनीतिक दल चुनाव के समय मतदाताओं का उचित मार्गदर्शन कर उन्हें बताते हैं कि इन्हें किस दल के पक्ष में मतदान करना है।
इन्हें भी पढ़ें:-राजनीतिक दल को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव?
10-राष्ट्र का विकास-
राजनीतिक दल अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्र के विकास को नवीन गति तथा दिशा प्रदान करते हैं राजनीतिक दल राष्ट्र के सर्वागीण विकास में विश्वास रखते हैं।