• Home
  • /
  • 10th class
  • /
  • social science 10th
  • /
  • हिमालय तथा प्रायद्वीप नदियों के मुख्य अंतर लिखो।
No ratings yet.

हिमालय तथा प्रायद्वीप नदियों के मुख्य अंतर लिखो।

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतर लिखो।

इसमें हम जानेंगे हिमालय तथा प्रायद्वीप नदियों में मुख्य अंतर।

हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतर लिखो।
हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतर लिखो।

हिमालय से निकलने वाली नदियां-

  1. इन नदियों की उत्पत्ति हिमानियों से हुई है।
  2. हिमालय से निकली नदियां सदानीर है, इनमें वर्षभर जल रहता है।
  3. हिमालय से निकलने वाली नदियां समतल मैदानी क्षेत्र मैं बहुत ही मंद गति से प्रवाहित होती है। यह नदियां जल परिवहन की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है।
  4. हिमालय से निकलने वाली नदियों का अपवाह क्षेत्र विशाल है।
  5. इन नदियों में प्राकृतिक जल प्रपातों का अभाव पाया जाता है जिस कारण कृतिम प्रपात बनाकर जल विद्युत शक्ति उत्पादन में भारी व्यय करना पड़ता है।
  6. हिमालय से निकलने वाली नदियों के प्रभाव क्षेत्र समतल है अतः इनमें नहरे निकालना बहुत सरल है‌।
  7. देश की कुल संभावित जल विद्युत शक्ति का 60% भाग इन नदियों में निहित है।
  8. हिमालय से निकलने वाली नदियों के किनारों पर महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं औद्योगिक नगरों का विकास हुआ है।
  9. इन नदियों ने विशाल मैदान में उपजाऊ मिट्टी बिछाकर भारत के विस्तृत उत्तरी क्षेत्र को एक प्रमुख कृषि प्रधान प्रदेश बना दिया है।

प्रायद्वीप भारत की नदियां-

  1. इनकी उत्पत्ति वर्षा या भूमिगत जल से हुई है।
  2. यह नदियां पहाड़ियों एवं पगारों से निकलती है, इनमें वर्षा से जल प्राप्त होने के कारण वर्षभर जल उपलब्ध नहीं रहता है।
  3. प्रायद्वीप भारत की नदियां असमतल उबर खाबर पथरीले भागों में तीव्र गति से प्रवाहित होती है। अतः प्रवाह क्षेत्र की विषमता के कारण जल परिवहन की दृष्टि से अनुपयोगी है।
  4. प्रायद्वीप भारत की नदियों की अपवाह क्षेत्र बहुत ही छोटे हैं।
  5. यह नदियां प्राकृतिक प्रपातों का निर्माण करती है जिससे जल विद्युत शक्ति का उत्पादन सुगम एवं सस्ता पड़ता है।
  6. सदानीरा ना होने के कारण इन नदियों से नहरे नहीं निकाली जा सकती हैं। अतः इनसे सीमित क्षेत्रों में ही सिंचन कार्य संभव हो पाया है।
  7. इन नदियों में देश की संभावित जल विद्युत क्षमता का 40% भाग विद्यमान है।
  8. प्रायद्वीप भारत की नदियों के किनारों पर प्रायः महत्वपूर्ण नगरों का भाव पाया जाता है।
  9. इन नदियों के तीव्र ढालो से प्रवाहित होने के कारण केवल तटीय भागों में ही छोटे-छोटे उपजाऊ डेल्टाई मैदानों का निर्माण किया जा सकता है।

Read more – स्टील और स्टेनलेस स्टील के बीच क्या अंतर है?

Read more – ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।

Read more – ऊर्जा संरक्षण क्यों आवश्यक है?

Read more- जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

read more – लोकल एरिया नेटवर्क के लाभ ?

read more – औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?

read more – फसल चक्र से क्या समझते हैं ?

read more – भारत में निर्धनता दूर करने के उपाय?

read more – ‘एक दलीय प्रणाली’क्या है?

latest article – जॉर्ज पंचम की नाक ( कमलेश्वर)

latest article – सौर-कुकर के लाभ ?

click here – click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *