एलुमिनियम क्या है? और इसका निर्माण व इसके उपयोग, एल्यूमिनियम धातु का ज्ञान सबसे पहले रोम, ग्रीस और मिस्र के निवासियों को अत्यंत प्राचीनकाल में हुआ था और इसे होलर नामक वैज्ञानिक ने सन् 1827 में निर्जल एल्यूमिनियम क्लोराइड को पोटैशियम से अपचयित कर प्राप्त किया था।
- संकेत- Al
- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास- 2, 8, 3 1S², 2S², 2P⁶, 3S², 3P¹
- परमाणु क्रमांक- 13
- परमाणु द्रव्यमान- 27
- ऑक्सीकरण अवस्था- +3
12th, Chemistry, Lesson-7
एलुमिनियम क्या है
सबसे पहले हम एलुमिनियम क्या है और ये कहां से हमे मिलता है इस बारे में हम बात कर लेते हैं, ऑक्सीजन और सिलिकॉन के बाद प्रकृति में एल्यूमिनियम ही सबसे ज्यादा मिलता है तथा एलुमिनियम हमें बॉक्साइट से प्राप्त होता है और बॉक्साइट को कई प्रोसेस से गुजारा जाता है।
एलुमिनियम प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाया जाता है, किंतु यौगिकों के रूप में बहुतायत में पाया जाता है। यह क्रिस्टलीय चट्टानों, मिट्टी व स्लेट का आवश्यक अंग है। यह भू-पर्पटी का लगभग 7.3 प्रतिशत एलुमिनियम होता है।

एलुमिनियम अन्य धातु के अलावा सबसे हल्का होने के कारण यह इंजीनियर की पसंद तो है ही बल्कि इसे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री, पावर प्लांट और स्पेस इंडस्ट्रीज में इसका उपयोग किया जाता है।
भारत में एलुमिनियम का बॉक्साइट अयस्क कटनी, रीवा, उड़ीसा, कोल्हापुर, चेन्नई, जबलपुर और जम्मू में पाया जाता है व ऐलुनाइट पंजाब में पाया जाता हैं।
एल्युमिनियम के अयस्क
- बॉक्साइट- Al₂O₃.3H₂O Al₂O₃.2H₂O
- डायस्पोर- Al₂O₃.H₂O
- फेल्डस्पार- KAlSi₃O₈
- मायका- KAlSi₃O₁₀ (Oh)₂
- क्रायोलाइट- Na₃AlF₆
एलुमिनियम का उपयोग
- एलुमिनियम का उपयोग हम एलुमिनियम फॉइल के रूप में खाने को जल्दी ठंडा होने से बचाने के लिए करते हैं।
- इसका उपयोग एलुमिनियम के बर्तनों में खाना बनाने के लिए भी किया जाता है।
- घर के दरवाजों में भी एलुमिनियम का प्रयोग किया जाता है।
- एलुमिनियम को मूर्तियां व गहने बनाने के उपयोग में भी लाया जाता है।
- विद्युत तार बनाने में भी इसको काम में लिया जाता है।
- एलुमिनियम पाउडर तथा पेंट बनाने में भी इसका प्रयोग होता है।
अंतिम निष्कर्ष– दोस्तों हमारे द्वारा बताई गई जानकारी की एलुमिनियम क्या है अगर आपको यह पसंद आती है तो अपने मित्रो में शेयर करें और तुरंत अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन अवश्य करें जी धन्यवाद।
Read More
- जिंक क्या है? और जिंक की कमी से कौन सा रोग होता है तथा फायदे 12th, Chemistry, Lesson-7
- ऑक्सीजन क्या है? तथा इसका महत्व 12th, Chemistry, Lesson-7
- फास्फोरस क्या है? इसके फायदे और नुकसान व कार्य 12th, Chemistry, Lesson-7
- नाइट्रोजन क्या है? नाइट्रोजन के कार्य और उपयोग व गुण 12th, Chemistry, Lesson-7
- सल्फ्यूरिक अम्ल क्या है? इसे बनाने की विधि 12th, Chemistry, Lesson-7