
औद्योगिक क्रांति के लाभ बताइए।
औद्योगिक क्रांति से निम्नलिखित लाभ हुए-
1. उत्पादन क्षमता में वृद्धि-नवीन खोजों के परिणाम स्वरूप उत्पादन की नवीन तकनीकों का विकास भी होता रहता था, जिससे उत्पादन क्षमता में निरंतर वृद्धि होती रहती थी। अतः औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप वस्तुओं की उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ गई।

2. यातायात में विशेष सुविधा- औद्योगिक क्रांति से यातायात की साधनों का तेजी से विकास हुआ। यातायात के ऐसे नवीन साधनों का निर्माण और खोज होने लगी थी जो तीव्र गति से कार्य करते हो इस प्रकार क्रांति के फलस्वरूप यातायात अधिक सुगम और विकसित हो गया।
3. विज्ञान की प्रगति- औद्योगिक साधनों के विकास के लिए विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर खोज चलती रही। वैज्ञानिक नई नई प्रौद्योगिकी की खोज में प्रयत्नशील रहते थे। इन खोजों और प्रयासों के परिणाम स्वरूप विज्ञान की विभिन्न शाखाएं निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने लगी।
इन्हें भी पढ़ें:-उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण-
4. कृषि में सुधार- औद्योगिक क्रांति के परिणाम स्वरूप कृषि कार्यों के लिए नवीन यंत्रों का प्रयोग किया जाने लगा। अभी तक कृषि अत्यधिक श्रम साध्य तथा इससे उत्पादन बहुत कम होता था। यंत्रीकरण से कृषि कार्य सरल हो गया और खाद्यान्नों की उत्पादन क्षमता में कई गुना वृद्धि हो गई। अब कृषि धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेने लगी।
5. सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि- औद्योगिक क्रांति से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि हुई। व्यापारिक वर्ग के लोग विश्व के सभी देशों में आने जाने लगे। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ और मानव परंपरागत रूढ़ियों से मुक्त हो गया।
6. दैनिक जीवन में सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि- मानव के दैनिक जीवन में भौतिक साधनों के सुलभ हो जाने से विशेष सुख सुविधा का वातावरण बना। मानव को दैनिक जीवन के कार्यों की पूर्ति हेतु विशेष सुविधाएं प्राप्त हुई, जिन्होंने नागरिकों के जीवन स्तर को परिष्कृत रूप प्रदान किया। अब उनका जीवन सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होता चला गया।
इन्हें भी पढ़ें:-धातु एवं अधातु
7-समाजवादी विचारधारा का जन्म- औद्योगिक क्रांति का एक अन्य लाभकारी परिणाम यह हुआ कि श्रमिकों के माध्यम से समाजवाद का जन्म हुआ। समाजवाद ने मानव को अपने अधिकारों के प्रति अत्यधिक सजग बनाया। इससे मानवीय स्वतंत्रता के सिद्धांत को विशेष बल मिला।
8-नगरों का विकास- औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के कारण नए-नए नगरों की स्थापना हुई। नगरों में जनसंख्या बढ़ने से वहां के आकार में वृद्धि हुई। नगर उद्योग तथा वाणिज्य के केंद्र बन गए। इस प्रकार नगरीकरण की प्रक्रिया तीव्र हो गई।
Read more – स्टील और स्टेनलेस स्टील के बीच क्या अंतर है?
इन्हें भी पढ़ें:-कक्षा-10 साहित्यिक गद्यांश(450 से 600 शब्द)
Read more – ऊर्जा के प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।
Read more – ऊर्जा संरक्षण क्यों आवश्यक है?
Read more- जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।
इन्हें भी पढ़ें:-यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति का क्या योगदान था?
read more – लोकल एरिया नेटवर्क के लाभ ?
read more – औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?
read more – फसल चक्र से क्या समझते हैं ?
इन्हें भी पढ़ें:-विरंजक चूर्ण क्या है? | अर्थ, विधि, उपयोग, गुण
read more – भारत में निर्धनता दूर करने के उपाय?
read more – ‘एक दलीय प्रणाली’क्या है?
latest article – जॉर्ज पंचम की नाक ( कमलेश्वर)
latest article – सौर-कुकर के लाभ ?
click here – click