No ratings yet.

औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?

औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?

हेलो दोस्तों आपका स्वागत है आज की हमारी इस नये आर्टिकल में तो आज क्या आर्टिकल में हम आपको बताएंगे। औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें इससे आपको बहुत जानकारी प्राप्त होगी।

औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?
औद्योगिक क्रांति से क्या लाभ है?

1. उत्पादन क्षमता में वृद्धि-

नवीन खोजों के परिणाम स्वरुप उत्पादन की नवीन तकनीकों का विकास भी होता रहता था, जिससे उत्पादन क्षमता में निरंतर वृत्ति होती रहती थी। बताओ औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप वस्तुओं की उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ गई।

2. यातायात में विशेष सुविधा-

औद्योगिक क्रांति से यातायात के साधनों का तेजी से विकास हुआ।यातायात के ऐसे नवीन साधनों का निर्माण और खोज होने लगी थी जो तीव्र गति से कार्य करते हो। इस प्रकार इस क्रांति के फलस्वरूप यातायात अधिक शुगम और विकसित हो गया।

3. विज्ञान की प्रगति-

औद्योगिक साधनों के विकास के लिए विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर खोज चलती रही। वैज्ञानिक नई नई प्रौद्योगिकी की खोज में प्रयत्नशील रहते थे। इन खोजों में प्रयासों के परिणाम स्वरूप विज्ञान की विभिन्न शाखाएं निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने लगी।

4. कृषि में सुधार-

औद्योगिक क्रांति के परिणाम स्वरुप कृषि कार्यों के लिए नवीन यंत्रों का प्रयोग किया जाने लगा। अभी तक कृषि अत्याधिक श्रम साध्य थी तथा इससे उत्पादन बहुत कम होता था। यंत्रीकरणसे कृषि कार्य सरल हो गया और खाद्यान्नों की उत्पादन क्षमता में कई गुना वृद्धि हो गई। अब ऋषि धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेने लगी।

5. समाजवादी विचारधारा का जन्म-

औद्योगिक क्रांति एक अन्य लाभकारी परिणाम यह हुआ कि श्रमिकों के माध्यम से समाजवाद का जन्म हुआ। समाजवाद ने मानव को अपने अधिकारों के प्रति अत्याधिक सजग बनाया इससे मानवीय स्वतंत्रता के सिद्धांत का विशेष बल मिला।

6. नगरों का विकास-

औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना के कारण नए-नए नगरों की स्थापना हुई। नगरों में जनसंख्या बढ़ने से वहां के आकार में वृद्धि हुई।नगर उद्योग तथा वाणिज्य के केंद्र बन गए इस प्रकार नगरिया की प्रक्रिया तीव्र हो गई।

read more – पारिस्थितिक तंत्र कितने प्रकार के होते हैं?

10th12th.com YouTube channel – लोकतंत्र के गुण और दोषों की चर्चा कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *