• Home
  • /
  • Physics
  • /
  • विद्युत चुंबक क्या है? तथा यह कैसे बनता है व उपयोग
No ratings yet.

विद्युत चुंबक क्या है? तथा यह कैसे बनता है व उपयोग

विद्युत चुंबक क्या है? तथा यह कैसे बनता है व उपयोग

electromagnet in hindi विद्युत चुंबक क्या है, विद्युत चुंबक एक अस्थायी चुंबक होता है। वास्तव में, इसे एक नर्म लोहे के टुकड़े (soft iron pieces) पर तांबे के अवरुद्ध तार की कुंडली लपेट कर बनाया जाता है जो चुंबक की भांति केवल तभी व्यवहार करता है, जब तक की कुंडली में धारा प्रवाहित होती रहती है।

जैसे ही कुंडली में धारा का प्रवाह बंद किया जाता है, नर्म लोहे के टुकड़े का चुंबकत्व समाप्त हो जाता है तथा यह चुंबकीय व्यवहार नहीं दर्शाता है।

विद्युत चुंबक क्या है

मित्रों आपको मैंने विद्युत चुंबक क्या है यह तो एक सरल भाषा में बता दिया है, पर इसे अन्य परिभाषा में भी जान लेते हैं कि यह क्या होता है।

विद्युत चुंबक उस चुंबक को कहा जाता हैं, जो नर्म लोहे के टुकड़े पर तांबे का तार लपेट कर बनाई जाती हैं तथा यह विद्युत धारा के प्रवाह द्वारा ही अपना प्रदर्शन कर सकती है व इसमें विद्युत प्रभाव बंद करने पर इसका चुंबकत्व समाप्त हो जाती है।

विद्युत चुंबक के प्रकार

मुख्य रूप से विद्युत चुंबक दो आकृतियों में बनाए जाते हैं।

  1. I आकृति का दंड चुंबक
  2. U या घोड़े की नाल की आकृति का चुंबक

विद्युत चुंबक कैसे बनाते हैं

विद्युत चुंबक की चुंबक्तत्व शक्ति उपयोग होने वाले लौह धातु के आकार तथा तांबे की मात्रा व उसमें प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की मात्रा पर निर्भर करती है।

विद्युत चुंबक क्या है? तथा यह कैसे बनता है व उपयोग
कील पर तांबा लपेटकर विद्युत चुंबक बनाना
  1. सबसे पहले एक कील और तांबे का तार व एक बैटरी लीजिए।
  2. अब तांबे को कील के ऊपर गोल-गोल लपेट लीजिए।
  3. तांबे को कील के ऊपर लपेटकर तांबे के तार के दोनों छोरो को अब बैटरी के धन और ऋण सिरों के साथ जोड़ दे।
  4. तांबे के दोनों छोरों के तार बैटरी में जुड़ने के बाद उसमें विद्युत धारा प्रवाहित कीजिए।
  5. अब एक छोटी सी लौह धातु कील के पास लाएंगे तो वह लौह धातु कील में चिपक जाएगी।
  6. लौह पदार्थ में चुंबक की चुंबकत्व शक्ति तब तक ही रहती है, जब तक कि उस में विद्युत धारा प्रवाहित होती रहेगी।

विद्युत चुंबक के उपयोग

  1. विद्युत चुंबक का उपयोग क्रेन के द्वारा कूड़े या कबाड़े के ढेर से लौह धातु को अलग करने में भी किया जाता है।
  2. विद्युत चुंबक का उपयोग कारखाने में भी किया जाता है।
  3. एक विद्युत चुंबक का इस्तेमाल विद्युत घंटी में भी करते है।
  4. विद्युत चुंबक का उपयोग मोटर में भी किया जाता है जिससे की मोटर की शक्ति बढ़ जाती है।
  5. विद्युत चुंबक का इस्तेमाल टेलीफोन में भी किया जाता है।
  6. विद्युत चुंबक का उपयोग दरवाजों के ऑटोमेटिक खुलने और बंद होने में भी किया जाता है।
  7. विद्युत चुंबक का उपयोग ट्रांसफॉर्मर में भी किया जाता है जिससे एसी को डीसी और डीसी को एसी धारा में परिवर्तित किया जा सके।

विद्युत चुंबक की खोज किसने की थी?

विद्युत चुंबक की खोज सर्वप्रथम 1825 ईसवी में इंग्लैंड के विलियम स्टर्जन (William Sturgeon) ने की थी।

विद्युत चुंबक का एस आई मात्रक क्या है?

विद्युत चुंबक का एस आई मात्रक एंपियर होता है।

निष्कर्ष– दोस्तों आज मैंने आपको बताया कि विद्युत चुंबक क्या है और यह कैसे बनता है व इसका उपयोग कहां होता है, उमीद है आपको यह अच्छा लगा होगा।

अगर आपका कोई भी सवाल है तो आप कॉमेंट्स में मुझसे पूंछ सकते हैं में आपके जवाब का उत्तर जरूर दूंगा और मेरे द्वारा बताई गई जानकारी पसंद आता है तो इसे अपने मित्रों में शेयर करें और तुरंत जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें जी धन्यवाद।

Read Moreचुंबकीय द्विध्रुव क्या है? तथा चुंबकीय आघूर्ण और विमीय सूत्र व मात्रक

5 thoughts on “विद्युत चुंबक क्या है? तथा यह कैसे बनता है व उपयोग

  1. 1-विद्युत चुंबक बनाने के लिए तांबे के तार का प्रयोग ही क्यों करते है
    2-विद्युत चुंबक में दक्षिण और उत्तर ध्रुव का पता कैसे करते हैं
    3-विद्युत चुंबक में एसी करंट देने पर क्या होगा
    4-विद्युत चुंबक लोहे की चीजों को आकर्षित ही क्यों करता है प्रतिकर्षित क्यों नहीं

  2. Namste sir muje ye puchna hai ki mene ak project banaya hai chumbkiy vidhuyt vala par usme vidhuyt utpan nhi ho rha he sir please 🥺 isme or kya karna he

      1. 1- विद्युत चुंबक बनाने के लिए तांबे के तार का प्रयोग ही क्यों करते है

        2- विद्युत चुंबक में दक्षिण और उत्तर ध्रुव का पता कैसे करते हैं 3- विद्युत चुंबक में एसी करंट देने पर क्या होगा 4- विद्युत चुंबक लोहे की चीजों को आकर्षित ही क्यों करता है प्रतिकर्षित क्यों नहीं

        1. सर आप अपना सवाल hubstd.org वेबसाईट पर पूछे आपको तुरंत इसका उत्तर मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *