• Home
  • /
  • Physics
  • /
  • चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?
No ratings yet.

चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?

magnetic field in hindi चुंबकीय क्षेत्र क्या है, किसी चुंबक के चारों ओर का वह क्षेत्र जहां तक उसके चुंबकीय प्रभाव का अनुभव किया जा सके, तो वह उस चुंबक का चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है।

चुंबकीय क्षेत्र क्या है

वह क्षेत्र जहा चुंबक अपनी आकर्षण शक्ति का प्रभाव किसी लोह पदार्थ पर कर पाता है तो वह चुंबक का चुंबकीय क्षेत्र कहलाता है।

चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है

दोस्तों मैंने आपको चुंबकीय क्षेत्र क्या है यह तो बता दिया है अब जान लेते हैं कि चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है।

चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है?

किसी क्षेत्र में किसी बिंदु पर स्थित काल्पनिक स्वतंत्र एकांक उत्तरी ध्रुव जितने बल का अनुभव करता है, उसे उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता कहते हैं।

चुंबकीय बल रेखाएं

चुंबकीय बल रेखा वह वक्राकार पथ है, जिस पर एक स्वतंत्र एकांक उत्तरी ध्रुव गमन कर सकती हैं।

चुंबकीय बल रेखाओं के गुण

  1. चुंबकीय बल रेखाएं उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिण ध्रुव में प्रवेश करती है।
  2. दो चुंबकीय बल रेखाएं कभी एक दूसरे को नहीं काटती है।
  3. चुंबकीय बल रेखाएं सघन होती है।
  4. चुंबकीय बल रेखाएं लचकदार डोरी के समान होती है, जो सिकुड़ने का प्रयास करती है।
  5. चुंबकीय बल रेखाओं के किसी बिंदु पर खींचा गया स्पर्श रेखा उस बिंदु पर उसके परिणामी को प्रदर्शित करता है।
YouTube video of magnetic field

चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण

  1. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं सतत बंद वक्र होती है।
  2. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं जितने निकट होती है, चुंबकीय बल रेखाएं उतनी ही प्रबल होती है।
  3. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कभी भी एक दूसरे को काटती नहीं है।

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक न्यूटन/एम्पियर- मी (टेस्ला) होता है।

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का एस आई मात्रक क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का एस आई मात्रक वेबर/वर्गमीटर (Weber/m²) या टेसला (Tesla) होता है।

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का विमीय सूत्र क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का विमीय सूत्र M¹L⁰T⁻²A⁻¹ होता हैं।

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता की राशि क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता एक सदिश राशि होती है तथा इसे B से प्रदर्शित करते व इसका मात्रक टेस्ला होता है।

चुंबकीय बल का एस आई मात्रक क्या है?

चुंबकीय बल का एस आई मात्रक (न्यूटन × सेकंड) / (कूलम्ब × मीटर) होता हैं।

चुंबकीय क्षेत्र का एस आई मात्रक क्या है?

चुंबकीय क्षेत्र का एस आई मात्रक एंपियर/मीटर होता है।

चुंबकीय प्रेरण का मात्रक क्या है?

चुंबकीय प्रेरण का SI मात्रक टेस्ला और CGS मात्रक गाउस होता है।

चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक क्या है?

चुंबकीय फ्लक्स का एस आई मात्रक वेबर होता है।

अंतिम निष्कर्ष– आपको मेरे द्वारा बताई गई जानकारी चुंबकीय क्षेत्र तथा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता क्या है, उम्मीद है आपको यह पसंद आया होगा, इसे अपने मित्रों में शेयर करें और तुरंत जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें जी धन्यवाद।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *