1. Home
  2. /
  3. Notes & Quiz
  4. /
  5. नात्सीवाद और हिटलर का उदय पाठ के प्रश्न उत्तर।
social science questions
x

नात्सीवाद और हिटलर का उदय पाठ के प्रश्न उत्तर।

social science questions
x
social science questions

प्रश्न 1. मित्र राष्ट्र देश कौन से थे?

उत्तर: इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और सहयोगी


प्रश्न 2. अमेरिका कब मित्र राष्ट्रों में शामिल हुआ?

उत्तर: 1917 में


प्रश्न 3. वाइमर गणतंत्र को किस संधि पर हस्ताक्षर करने पड़े?

उत्तर: वर्साय की संधि पर


प्रश्न 4. प्रथम विश्व युद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी के किस प्रदेश पर अधिकार किया?

उत्तर: राइन लैंड

free online mock test


प्रश्न 5. हिटलर का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर: 1889 में ऑस्ट्रिया में


प्रश्न 6. हिटलर ने अग्नि अध्यादेश (फायर डिक्री) के जरिए क्या-क्या निलंबित किया?

उत्तर: अभिव्यक्ति, प्रेस, सभा करने की आजादी आदि।


प्रश्न 7. हिटलर ने जिस विचारधारा को जन्म दिया उसे क्या कहते हैं?

उत्तर: नाजीवाद या नात्सीवाद


प्रश्न 8. धुरी शक्तियों में कौन-कौन से देश शामिल थे?

उत्तर: जर्मनी, इटली, जापान और सहयोगी


प्रश्न 9. प्रथम विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में किस गणराज्य का जन्म हुआ?

उत्तर: वाइमर गणराज्य का


प्रश्न 10. नात्सी विचारधारा का मुख्य आधार क्या था?

उत्तर: नस्ली आधार पर भेद भाव.


प्रश्न 11. जर्मनी की संसद को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: राइखस्टैग (Reichstag)


प्रश्न 12. जर्मनी को हरजाने के रूप में कितना धन देना पड़ा?

उत्तर: 6 अरब पौंड

प्रश्न 13. नाज़ी लोग सब से अधिक किन लोगो के विरूद्ध थे?

उत्तर: यहूदियो के


प्रश्न 14. आर्थिक महामंदी कब शुरू हुई?

उत्तर: 1929 में


प्रश्न 15. किस देश ने द्वितीय विश्वयुद्ध में परमाणु
बम का प्रयोग किया?

उत्तर: अमेरिका ने


प्रश्न 16. नंवबर के अपराधी’ किन्हें कहा जाता था?

उत्तर: जर्मन समाजवादी कैथोलिक एवं डेमोक्रेट खेमे के लोग जो वाइमर गणराज्य के हिमायती थे, को ‘नवंबर का अपराधी कहा जाता था।


प्रश्न 17. ‘अति मुद्रा-स्फीति’ क्या है?

उत्तर: जब कीमतें बेहिसाब बढ़ जाती है तो उस स्थिति को अतिमुद्रा स्फीति’ कहा जाता है।


प्रश्न 18. सर्वहाराकरण किसे कहते हैं?

उत्तर: गरीब होते-होते मजदूर वर्ग की आर्थिक स्थिति में पहुँच जाना सर्वहाराकरण कहलाता है।


प्रश्न 19. हिटलर के गुप्तचर राज्य पुलिस का क्या नाम था?

उत्तर: गेस्तापो


प्रश्न 20 युंगफोक क्या था?

उत्तर: 10 से 14 वर्ष के बच्चों का नात्सी युवा संगठन।

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले)-

प्रश्न 1. वर्साय में हुई संधि की शर्ते बताएँ?

उत्तर: 1) युद्ध के लिए जर्मनी को जिम्मेदार ठहराना।
2) अपने सारे उपनिवेश छोड़ने पड़े।
3) कोयले के भंडार फ्रांस को देने पड़े।
4) छ: अरब पौंड का जुर्माना
5) सेना पर अंकुश/खनिज संसाधनों पर कब्जा


प्रश्न 2. नात्सी सोच के खास पहलू कौन से थे?

उत्तर: 1) आर्य (जर्मन) विश्व की सर्वश्रेष्ठ नस्ल है, उसे अपनी शुद्धता बनाए रखनी है।
2) नात्सियों का मानना था कि श्रेष्ठ जाति (जर्मन) जीवित रहेगी तथा हीन (यहूदी) को नष्ट होना पड़ेगा।
3) नात्सी विचारधारा में हिटलर को एक मसीहा के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो उन्हें सभी विपत्तियों से छुटकारा दिला सकता है।

प्रश्न 3. नाज़ी समाज में औरतों की क्या भूमिका थी?

उत्तर: 1) नात्सी समाज में औरतों को आर्य संस्कृति और नस्ल का ध्वजवाहक माना जाता था।
2) उनका कर्तव्य अच्छी माँ बनना, शुद्ध आर्य रक्त वाले बच्चों को जन्म देना और उनका पालन-पोषण करना है।
3) ऐसा पालन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता था, उल्लंघन करने वाली महिलाओ को दण्डित किया जाता था।


प्रश्न 4. नाजीवाद आन्दोलन की मुख्य विशेषताएँ क्या थी?

उत्तर: 1) जर्मनी में हिटलर के अधीन नाजीवाद का उत्थान हुआ।
2) तानाशाही आन्दोलन था।
3) संसदीय संस्थाओं का विरोध ।
4) एक ही नेता के शासन का गुणगान ।
5) विभिन्न संगठनो के विरूद्ध ।


प्रश्न 5. जर्मनी पर नाजीवाद के क्या प्रभाव पड़े?

उत्तर: 1) नाजी विरोधी नेताओं की हत्या।
2) नाजी दल के अतिरिक्त सभी राजनीतिक दलों पर पाबंदी।
3) श्रमसंघों को कुचल दिया गया और हजारो कम्युनिस्टो और समाजवादियों को शिविरों में भेज दिया गया।


प्रश्न 6. 1930 तक आते आते जर्मनी में नाजीवाद को लोकप्रियता क्यों मिलने लगी?

उत्तर: 1) वाइमर गणराज्य के असफल होने पर नात्सी पार्टी सब से बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई।
2) हिटलर का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली था।
3) हिटलर यूथ जर्मन युवाओं को सेना में भर्ती होने का जनसमर्थन प्राप्त हुआ।.

प्रश्न 7. नात्सीवाद का प्रचार यहूदियो के विरूद्ध घृणा उत्पन्न करने में किस प्रकार प्रभावी सिद्ध हुआ?

उत्तर: 1) नात्सियो ने यहूदी लोगो को घटिया शारीरिक रचना वाले लोग तथा अवांछित वर्ग का दर्जा दिया।
2) नात्सियों ने यहूदी लोगो को ईसा मसीह का हत्यारा बताया है।
3) उनके विचार में धर्म परिवर्तन मात्र से ही यहूदियो की समस्या से नहीं निपटा जा सकता, इसका समाधान पूर्णतया समाप्ति है।


प्रश्न 8. वर्साय की संधि द्वितीय विश्वयुद्ध का कारण
क्यों बनी?

उत्तर: 1) प्रथम विश्वयुद्ध का अंत तो हो गया, परन्तु सदा के लिए युद्ध को समाप्त नहीं किया।
2) पराजित राष्ट्र जर्मनी पर अपमानजनक वर्साय की संधि थोपी गई।
3) विजित राष्ट्रो की आशाएँ पूरी नहीं हुई।
4) जर्मनी पर छ: अरब पौंड का जुर्माना लगाया गया और राइनलैन्ड पर मित्र राष्ट्रों ने कब्जा कर लिया।
5) एक दूसरा युद्ध ही उनकी आशाओं को पूरा कर सकता था।


प्रश्न 9. 1929 से 1932 तक के सालों में अमेरिका की मंदी की व्याख्या करो?

उत्तर: 1) इन तीन सालो में अमरीका की राष्ट्रीय आय आधी रह गई।
2) फैक्ट्रियाँ बंद हो गई।
3) निर्यात गिरता जा रहा था।
4) किसानों की हालत खराब थी।
5) सट्टेबाज बाजार से पैसा खींच रहे थे।


प्रश्न 10. जर्मनी में प्रसिद्ध विशेषाधिकार कब पारित किया गया? इसके क्या परिणाम हुए?

उत्तर: 1) विशेषाधिकार अधिनियम 3 मार्च 1933 को पारित किया गया।
2) इसके द्वारा कानूनन जर्मनी में तानाशाही व्यवस्था स्थापित की गई
3) इस कानून ने हिटलर को केवल अध्यदेशों के जरिए शासन चलाने का अधिकार दे दिया
4) नाजी पार्टी व उससे जुड़े संगठनों के अलावा सभी पार्टीयों, ट्रेड युनियनों पर पाबंदी लगा दी गई।

इन्हें भी पढ़ें: राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद पाठ के महत्वपूर्ण प्रश्न-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *