Skip to content
No ratings yet.
पूर्वी घाट-
- पूर्वी घाट दक्षिण के पठार पर उत्तर पूर्व दिशा से दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बंगाल की खाड़ी के समांतर फैले हुए हैं।
- पूर्वी घाट उत्तर में महानदी से लेकर दक्षिण में नीलगिरी की पहाड़ियां तक 1300 किमी की लंबाई में विस्तृत है।
- इस पर्वतीय भाग की औसत ऊंचाई 615 मीटर तथा चौड़ाई उत्तर में 190 किमी जबकि दक्षिण में 75 किमी है।
- पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर 1680 मीटर होता है। अतः इस पर्वत श्रेणी की ऊंचाई कम है।
- पूर्वी घाट उत्तर में अधिक चौड़े जबकि दक्षिण में कम चौड़े हैं। नदियों ने इस पर्वत श्रेणी को अनेक स्थानों पर काट छांट दिया है।
पश्चिमी घाट-
- पश्चिमी घाट दक्षिण के पठार पर उत्तर से दक्षिण में अरब सागर के समांतर फैले हुए हैं।
- पश्चिमी घाट उत्तर में ताप्ती नदी की घाटी से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक 1600 किमी की लंबाई में विस्तृत है।
- इस पर्वतीय भाग की औसत ऊंचाई 1600 मीटर तथा औसत चौड़ाई 50 किमी है।
- पश्चिमी घाट का सर्वोच्च शिखर 2695 मीटर ऊंचा है। अतः पर्वत श्रेणी की औसत ऊंचाई अधिक है।
- पश्चिमी घाट उत्तर में कम चौड़े हैं। जबकि दक्षिण में इनकी चौड़ाई बढ़ गई है, समुद्र तट की ओर इसका ढाल बड़ा ही तीव्र है।