गोलाकार संधारित्र के बारे में
spherical capacitor in hindi दोस्तों कैसे हो मेरा नाम है शिवा सिंह आज मैं आपको गोलाकार संधारित्र के उपयोग व उनका व्यंजक कैसे निकाला जाए, इसके बारे में पूरी जानकारी दूंगा।
धारिता व्यंजक
चित्रानुसार गोलीय संधारित्र प्रदर्शित है जिसमें धातु के दो सकेंद्रीय गोले A तथा B है जिनके मध्य परावैद्युत माध्यम भरा हुआ है गोले A का संबंध छड़ R से तथा गोले B का संबंध प्रथ्वी से है।

जब गोले A को +Q आवेश दिया जाता है प्रेरण से गोले B के समीपवर्ती तल पर -Q आवेश तथा दूरवर्ती तल पर +Q आवेश उत्पन्न हो जाता है। +Q आवेश का संबंध पृथ्वी से कर देते हैं तो यह सम्पूर्ण आवेश पृथ्वी में चला जाता है। गोले A त्रिज्या a तथा गोले B की त्रिज्या b है।
गोले A पर +Q आवेश के कारण विभव V₁ = 1/4πε₀k. Q/a गोले A पर -Q आवेश के कारण विभव V₂ = 1/4πε₀k, -Q/b गोले A पर कुल विभव Vₐ = V₁ + V₂, Vₐ = 1/4πε₀k. Q/a + 1/4πε₀k. -Q/b, Vₐ = 1/4πε₀k. Q/b – 1/4πε₀k. Q/b, Vₐ = Q/4πε₀k [1/a – 1/b], Vₐ = Q/4πε₀k [b-a/ab],
गोले B का संबंध पृथ्वी से होने के कारण Vb = 0, V = Va – Vb, V = Q/4πε₀k [b-a/ab] – 0, V = Q/4πε₀k [b-a/ab] अतः धारिता C = Q/V, C = Q/Q/4πε₀k.[b-a/ab] C = 1/1/4πε₀k.[b-a/ab] C = 4πε₀k.[ab/b-a] फैरड, वायु या निर्वात में K = 1, C = 4πε₀ [ab/b-a]
धारिता बढ़ाने के लिए
- दोनों चालकों के बीच अधिक परावैद्युतांक वाला माध्यम होना चाहिए।
- दोनों गोलो की त्रिज्याए अधिक होनी चाहिए।
- दोनों गोलो के बीच दूरी कम होनी चाहिए।
संधारित्र के प्रकार– समांतर प्लेट संधारित्र, गोलाकार संधारित्र, बेलनाकर संधारित्र।
संधारित्र के उपयोग
- आवेश संचय करने में– संधारित्र का मुख्य कार्य आवेश को संचय करने में होता है।
- ऊर्जा का संचय करने में– संधारित्र आवेश के साथ-साथ ऊर्जा के भी संचायक होते हैं।
- विद्युत उपकरणों में– प्रेरण कुंडली में, मोटर के इंजन, ज्वलन तंत्र में संधारित्र इसी कार्य के लिए लगाए जाते हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक परिपथ में– संधारित्र का उपयोग लगभग सभी परिपथो इलेक्ट्रॉनिक में होता है उदाहरण- विद्युत शक्ति सम्मरण में, वोल्टता उच्चायन को कम करने में, स्पन्दित संकेतो के संचरण में, रेडियो आवृत्ति के विद्युत चुंबकीय दोलनों के उत्पादन व संचरण में।
More Information– संधारित्र क्या है, परिभाषा (12th, Physics, Lesson-3)