• Home
  • /
  • Other
  • /
  • प्रश्नों के प्रकार-
No ratings yet.

प्रश्नों के प्रकार-

प्रश्नों के प्रकार

प्रश्न निम्नलिखित प्रकार के होते हैं-

  1. तथ्य पर आधारित (Fact Based)-ये प्रश्न साधारण, बिल्कुल स्पष्ट व सीधे जवाबों पर आधारित होते हैं। उत्तर भी सामान्यतः हां या ना में होते हैं।

जैसे -1. क्या आपके पास पासपोर्ट है?

2.क्या आपको संगीत पसंद है?

3.क्या आप कभी विदेश यात्रा पर गए हैं?

2.अभिसारी या उपसारी (Convergent)-इस प्रकार के प्रश्नों में जवाब एक निर्धारित सीमा में दिए जाते हैं।

3.अपसारी (Divergent)-इस प्रकार के प्रश्नों का जवाब देते समय कई विश्लेषण चिन्तन करके ही जवाब दिया जाता है।

4.विश्लेषणात्मक (Evaluative)-इस प्रकार के प्रश्नों में दो समान स्तर/ प्रकार के तत्वों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है।
जैसे -1. प्रबंध व नेतृत्व में क्या समानताएं हैं?
2.विपणन व बिक्री में क्या असमानताएं हैं?

5.प्रश्नवाचक प्रश्न (Interrogative Questions) इस प्रकार के प्रश्न में प्रश्न पूछने वाला दूसरे पक्ष से प्रश्न पूछता है, इस प्रकार के प्रश्न में-कहां, कब, क्यों, कितने, कब तक, कैसे जैसे शब्दों का प्रयोग होता है।

ये दो प्रकार के होते हैं-

(i) सकारात्मक प्रश्न (Affirmative Questions)-इस प्रकार के प्रश्न सकारात्मक भाव से पूछे जाते हैं।

जैसे -1. क्या आपके पास प्रवेश-पत्र है?

2.क्या आप क्रिकेट देखना पसंद करते हैं?

(ii) नकारात्मक प्रश्न (Negative Questions)-इस प्रकार के प्रश्ननकारात्मक भाव से पूछे जाते हैं-

जैसे -1. क्या आपके पास प्रवेश-पत्र नहीं है?

  1. क्या आप क्रिकेट देखना पसंद नहीं करते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *