
वर्नियर कैलिपर क्या है? वर्नियर कैलिपर पठन अभ्यास
वर्नियर कैलिपर क्या है
vernier calliper in hindi एक साधारण पैमाने पर 1 से 10 भाग किये जाते हैं। जिससे साधारण पैमाने का अल्पतमांक (least count) 0.1cm/1mm होता है। जिसे वैज्ञानिक पियरे वर्नियर ने एक युक्ति के जरिए 1mm दसवें भाग तक की दूरी मापने का एक पैमाना बनाया जिसे वर्नियर कैलिपर (vernier calliper) कहते हैं।
दूसरे शब्दों में किसी मापक यंत्र में लगी हुई उस अतिरिक्त स्केल को वर्नियर मापनी या स्केल कहते है। जो दूरी या कोण को बहुत ही आसानी से पढ़ने की सुविधा प्रदान करता है।
वर्नियर कैलिपर अल्पतमांक
- ब्रिटिश पद्धति में अल्पतमांक 0.001 इंच होता है।
- मीट्रिक पद्धति में अल्पतमांक 0.02 मिलीमीटर होता है।
आकार
- ब्रिटिश पद्धति में यह उपकरण 6 से 24 आकर तक का होता है।
- मीट्रिक पद्धति में 130 मिलीमीटर से 150 मिलीमीटर तक का यह उपकरण पाया जाता है।
- Read More– अमीटर क्या है? तथा धारामापी का अमीटर में रूपांतरण
- Read More– वोल्टमीटर क्या है और यह कितने प्रकार के होते है व इनकी संरचना
मटेरियल
वर्नियर कैलिपर (vernier calliper) को नीकिल क्रोमियम या वेनेडियम स्टील के द्वारा बनाया जाता है।
क्रियाविधि
- मुख्य स्केल व वर्नियर कैलिपर के बायीं तरफ के सिरों पर दो भुजाएं लंबाई के साथ समकोण बनाती हुई लगी होती है।
- भुजाओं के सिरे A, B बाहरी मोटाई नापने हेतु व C, D किसी खोखले वस्तु का भीतरी व्यास नापने के लिए होते हैं।
- A, B, C, D सिरे यंत्र के जबड़े कहलाते है।
- पट्टी ‘X’ किसी बर्तन की गहराई मापने में।

संरचना
वर्नियर कैलीपर की संरचना को निम्न भागों के आधार पर बताया गया है जो कि निम्नलिखित है।
इन्हें भी पढ़ें:-उत्पादकता किसे कहते हैं।
चल जबड़ा
वर्नियर स्लाइड का अंग, जिसमें दो जबड़ों द्वारा आंतरिक तथा बाहरी माप को नापा जा सकता है।
स्थिर जबड़ा
बीम स्केल अथवा धरन पैमाना का अंग, जिससे दो जबड़ों द्वारा आंतरिक तथा बाहरी माप को नापा जा सकता है।
वर्नियर स्लाइड
यह स्लाइड बीम पर सरकती है। जिसे किसी भी स्थिति में स्प्रिंग युक्त थम्ब लीवर से स्थिर किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-Class 10 history chapter 2 Questions & Answer in Hindi
धरन
इस पर वर्नियर स्लाइड और इससे जुड़ी गहराई छड़ सरकती है। धरन पर बने पैमाने को मुख्य पैमाना अंश कहते है।
गहराई छड़
यह वर्नियर स्लाइड से जुड़ा गहराई मापने वाला भाग होता है।
वर्नियर पैमाना
इसे वर्नियर स्लाइड पर बने अंश का पैमाना कहते है।
इन्हें भी पढ़ें:-हरित क्रांति क्या है-
मुख्य पैमाना
यह मुख्य स्लाइड पर बने अंश का पैमाना होता है।
थम्ब लीवर
वर्नियर स्लैब को बीम पैमाने पर किसी भी जगह स्थिर करने वाला स्प्रिंग युक्त लीवर
वर्नियर कैलीपर लिस्ट काउंट
- ब्रिटिश पद्धति में 0.001 इंच
- मीट्रिक पद्धति में 0.02 मिलीमीटर
शून्यांक त्रुटि
जिस समय A, B, C, D एक दूसरे को स्पर्श करते हैं। उस समय मुख्य स्केल व वर्नियर दोनों के शून्य चिन्ह एक ही सीध में होते हैं। लेकिन कभी-कभी मुख्य व वर्नियर स्केल दोनों के शून्य बिल्कुल एक ही सीध में नहीं होते हैं, बल्कि उनमें कुछ अंतर होता है। दोनों शून्यो के इसी अंतर को शून्यांक त्रुटि कहते हैं। यह त्रुटि वर्नियर कैलिपर (vernier calliper) की सहायता से पढ़ ली जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-अमेरिका मैं फसल काटने वाली मशीनों के फायदे-नुकसान क्या-क्या थे?
वर्नियर कैलिपर के उपयोग
- एक छोटी गोलीय या बेलनाकार आकृति का व्यास मापने में।
- एक आयत की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई मापने में।
- बीकर या कैलोरीमीटर की आंतरिक व्यास तथा गहराई मापने में।
वर्नियर कैलिपर का अल्पतमांक कितना होता है?
वर्नियर कैलिपर (vernier calliper) का अल्पतमांक मीट्रिक पद्धति में 0.02 मिमी और ब्रिटिश पद्धति में 0.001 इंच होता है।
वर्नियर कैलिपर का उपयोग कहां होता है?
वर्नियर कैलिपर का उपयोग टूल मेकर शॉप और फिटिंग शॉप में होता है।
वर्नियर कैलिपर के क्या उपयोग है?
वर्नियर कैलिपर का उपयोग किसी वस्तु का भारी व्यास, अंदरूनी व्यास और गहराई मापने में किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-100 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-
वर्नियर कैलिपर के क्या उपयोग है?
वर्नियर कैलिपर का उपयोग किसी गोल या सिलेण्ड्रिकल वस्तु का बाहरी व्यास, अंदरूनी व्यास और गहराई मापने में किया जाता है।
वर्नियर की न्यूनतम गणना क्या है?
वर्नियर की न्यूनतम गणना मीट्रिक पद्धति में 0.02 मिमी और ब्रिटिश पद्धति में 0.001 इंच होती है।
वर्नियर कैलिपर किसका बना होता है?
वर्नियर कैलिपर (vernier calliper) निकिल क्रोमियम स्टील का बना होता है।
वर्नियर कैलिपर की खोज किसने की थी?
वर्नियर कैलिपर की खोज फ्रांस की वैज्ञानिक पियरे वर्नियर ने की थी।
conclusion– दोस्तों उम्मीद मुझे उम्मीद कि आपको मेरे द्वारा बताई गई जानकारी की वर्नियर कैलीपर (vernier calliper) क्या है, आपको यह पसंद आई होगी
Read More– वान डी ग्राफ जनित्र क्या है?
Recommended Post
-
गियर कितने प्रकार के होते हैं?
-
Annelida और arthropoda के बीच का अंतर क्या है।
-
सविनय अवज्ञा आंदोलन के क्या कारण थे?
-
पर्यावरण-प्रदूषण पर निबंध(Essay on environment pollution)
-
कारक की परिभाषा, प्रकार, नियम और उदाहरण-
-
आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है?
-
वान डी ग्राफ जनित्र क्या है (12th, Physics, Lesson-3)
-
प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं?
2 thoughts on “वर्नियर कैलिपर क्या है? वर्नियर कैलिपर पठन अभ्यास”