No ratings yet.

दबाव-समूह तथा राजनीतिक मैं क्या अंतर है?

दबाव-समूह तथा राजनीतिक मैं क्या अंतर है?

दबाव-समूह तथा राजनीतिक दल में अंतर

दबाव समूह और राजनीतिक दल में निम्नलिखित अंदर पाए जाते हैं-

(1) राजनीतिक दलों का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत होता है। ये राष्ट्रीय स्तर तक फैले हुए होते हैं, जबकि दबाव-समूहों का कार्यक्षेत्र सीमित होता है क्योंकि ये क्षेत्र-विशेष की समस्याओं से सम्बन्धित होते हैं। परन्तु कुछ दबाव-समूहों का स्वरूप राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय भी होता है।

(2) राजनीतिक दल विस्तृत विचारधाराओं तथा सिद्धान्तों पर आधारित होते हैं, जबकि दबाव-समूह संकीर्ण विचारों पर आधारित होते हैं। ये विभिन्न माध्यमों से अपनी स्वार्थपूर्ति करना चाहते हैं।

(3) राजनीतिक दलों के सदस्यों की संख्या लाखों में होती है, जबकि दबाव-समूह आकार की दृष्टि से छोटा संगठन होता है।

(4) राजनीतिक दलों की सदस्यता एकल होती है क्योंकि एक समय पर एक व्यक्ति केवल एक ही राजनीतिक दल का सदस्य बन सकता है, जबकि में दबाव-समूहों की सदस्यता बहुल भी हो सकती है क्योंकि हितों अथवा पेशे के आधार पर एक व्यक्ति एक ही समय में एक से अधिक दबाव-समूहों का सदस्य बन सकता है।

(5) राजनीतिक दलों की प्रकृति राजनीतिक होती है, वे राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। चुनाव में भाग लेते हैं तथा राजनीतिक सत्ता को प्राप्तकरने का प्रयास करते हैं, जबकि दबाव-समूहों की प्रकृति अराजनीतिक होती है,वे राजनीति में भाग नहीं लेते हैं। उनका उद्देश्य सत्ता को प्राप्त करना नहीं होता है,वरन्अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दबाव डालना होता है।

(6) राजनीतिक दल अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव संवैधानिक साधनों का प्रयोग करते हैं, जबकि दबाव-समूह संवैधानिक तथा गैर-संवैधानिक दोनों प्रकार के साधनों का प्रयोग कर सकते हैं।

(7) राजनीतिक दलों द्वारा नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं, जबकि दबाव-समूहों द्वारा लचीले निर्णय लिए जाते हैं। ये समय तथा परिस्थितियों के अनुरूप परिवर्तित होते रहते हैं।

1. दबाव समूह तथा राजनीतिक दल में एक अंतर बताइए।

राजनीतिक दल अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव संवैधानिक साधनों का प्रयोग करते हैं, जबकि दबाव-समूह संवैधानिक तथा गैर-संवैधानिक दोनों प्रकार के साधनों का प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *