
जिंक क्या है? | जिंक के स्रोत | जिंक के फायदे
नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको सीखाने वाले है की जिंक क्या होता है। इससे होने वाले फायदे क्या होते है।
जिंक प्रकृति में मुक्त रूप में नहीं पाया जाता है तथा संयुक्त रूप में यह जिंकाइट, जिंक ब्लेण्डी तथा कैलेमाइन के रूप में पाया जाता है। यह आवर्त सारणी के वर्ग 12 का सदस्य है और यह D-ब्लॉक का तत्व है किंतु संक्रमण तत्व नहीं है, क्योंकि उसके परमाणु या आयन में रिक्त d-कक्षक नहीं होता है। जिंक हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज होता है तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है।
जिंक क्या है?
जिंक एक आवश्यक खनिज और एक ट्रेस मिनरल है, जिंक यानी की जस्ता हमारे पूरे शरीर की कोशिकाओं में पाया जाता है। एक पोषक तत्व जो आपके पूरे शरीर में पाया जाता है, जो कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है, आपके इम्यून सिस्टम में बहुत मददगार होता है। जिंक कई ठंडे लोजेंज और कुछ ओवर-द-काउंटर दवाओं में भी पाया जाता है। प्रतिदिन अपने आहार में जिंक शामिल करना ठीक है।

12th, Chemistry, Lesson-7
जिंक हमारे शरीर के ठीक से काम करने और इम्यूनिटी सिस्टम के लिए बहुत ही आवश्यक होता है तथा आयरन के बाद हमारे शरीर की कोशिकाओं में जिंक सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व होता है। यह हमारे रोग प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-चांदी क्या है? और चांदी के उपयोग तथा यह कैसे बनता है
जिंक शरीर के लिए क्यों जरूरी है
जिंक क्या है यह तो आपने जान लिया है अब जान लेते हैं कि यह क्यों जरूरी है, आयरन या कैल्शियम की कमी से हमें स्वास्थ्य के प्रति चिंता होने लगती है लेकिन जब जिंक की कमी की बात आती है तो हमारा ध्यान उस ओर इतना नहीं जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, किस महत्वपूर्ण तत्व की हल्की सी कमी से भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्या पैदा हो सकती है। हमारे शरीर के लगभग 300 एंजाइम्स जिंक पर आधारित होते हैं। जिसका सीधा असर होता है कि हमारा अच्छा स्वास्थ्य जो कि जिंक पर बहुत निर्भर करता है
जिंक के स्रोत
जिंक क्या है इसके बाद जानते हैं कि इनके स्त्रोत क्या होते हैं, जिंक यानी की जस्ता अन्य दूसरे खनिज की तरह हमारे संपूर्ण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिंक के प्राकृतिक और अच्छे स्रोत जैसे मूंगफली, लहसुन, तिल, मशरूम, फलिया, राजमा, सोयाबीन, दाले, अलसी, मटर, गेहूं, बादाम और अंडे की जर्दी में पाया जाता है।
यदि आप अपने शरीर में जिंक की कमी की पूर्ति करना चाहते हैं तो आपको इन खाद्य पदार्थों को सीजन के अनुसार सेवन करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-कार्बन प्रतिरोध का वर्ण कोड क्या है (12th, Physics, Lesson-4)
जिंक के फायदे
- जिंक मानव शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम, मधुमेह, पाचन, शारीरिक विकास नियंत्रण तनाव का स्तर, भूख, प्रजनन, स्वाद और गंध कैसे कई कार्यो के लिए महत्वपूर्ण है।
- हमारे शरीर में जिंक स्वाद और गंध की भावना को बनाए रखने में मदद करता है तथा यह घाव भरने में भी मदद करता है।
- यह मुहासे, फोड़े जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है तथा जिंक एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।
- हमारे शरीर के सही विकास के लिए जिंक बहुत जरूरी है। जिंक नेत्र रोग, कान में झनझनाहट, कमजोर हड्डियों, अल्जाइमर रोग एक्जिमा, अस्थमा, घटिया और मुंहासे के उपचार में भी लाभदायक है।
जिंक की कमी के लक्षण और उसके सुधार
- सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि जिंक मस्तिष्क के स्वास्थ्य में बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन B6 के साथ जिंक मस्तिष्क के बेहतर काम के लिए न्यूरोट्रांसमीटर की मदद करता है तथा हिप्पोकैम्पस ब्रेन का सेंटर भाग, में बहुत अधिक मात्रा में जिंक होता है।
- इसलिए आप ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में जिंक तत्व लेना चाहिए और यदि आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको जिंक का सेवन जरूर करना चाहिए।
- जिंक हड्डियों के लिए अनिवार्य तत्व है और जिंक के बिना आपका शरीर हड्डियों को मजबूत नहीं बना सकता है। हड्डी को मजबूत बनाने के लिए जिंक और कैल्शियम के अवशोषण के लिए कैल्शियम और जिंक का अलग-अलग समय में उपभोग करना चाहिए।
- जिंक हमारे बालों को भी मजबूती प्रदान करता है तथा जिंक की कमी के लक्षणों में बालों का नुकसान शामिल होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक न मिलने पर बाल पतले होकर टूटने लगते हैं।
- आप पूरी तरह से जिंक को अवशोषित करने लगते हैं, तो आपके बाल काले, घने, स्वस्थ और चमकदार हो जाते हैं। वास्तव में, जिंक बाल के विकास को उत्तेजित करने में बहुत प्रभावी होता है। इसलिए डॉक्टर भी बालों की झड़ने की समस्या होने पर जिंक के सेवन करने के लिए बोलता है।
- आंखों की सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिंक तथा जिंक के विषय में एक आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यह आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गजब का फायदेमंद होता है।
- जब आंखों के लिए दृष्टि की बात आती है तो जिंक, विटामिन A के लिए रेटिना की मदद करता है। बिना जिंक के आंखों को जरूरत के अनुसार पर्याप्त विटामिन नहीं मिल पाता है और जिसके कारण आपकी नजरें कमजोर हो जाती है।
- जिंक मुहांसों को दूर करने में मदद करता है। यह तेल की मात्रा को नियंत्रित कर संक्रमण के कारण होने वाले मुहांसों को कम करता है। इसके अलावा जिंक कोलेजन उत्पादन में मदद करता है और यह गुणवत्ता त्वचा को कोमल और स्वास्थ्य बनाने में मदद करती है।
जिंक की कमी से स्वास्थ्य को नुकसान
दोस्तों मैं आपको जिंक क्या है यह बता चुका हूं अब बताता हूं कि यह क्यों नुकसानदायक है, जिंक की कमी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है। जिस कारण खांसी, जुकाम, निमोनिया, आंख के रोग, सांस संबंधी समस्या, भूख न लगना, बालों का झड़ना, त्वचा पर घाव, स्वाद नहीं मिलने की समस्या, अंधेरे में देखने में दिक्कत, शारीरिक विकास का धीमा हो जाना, घावो को ठीक होने में अधिक समय लगना और अन्य संक्रमण होने की समस्या बढ़ जाती है।
अंतिम निष्कर्ष– दोस्तों आज मैंने आपको बताया कि जिंक क्या है और यह हमारे जीवन में क्यों लाभदायक है और इसकी कमी के कारण कौन सा रोग हो जाता है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने मित्रों में जरूर शेयर करें। अगर आपने हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन नहीं किया है तो कर लीजिए। जिससे कि आपको 10वीं और 12वीं से संबंधित जानकारी तुरंत प्राप्त होती रहे जी धन्यवाद।
Recommended Post
-
विभवमापी क्या है? इसके उपयोग, विभवमापी तथा वोल्टमीटर में अंतर
-
दिक्पात कोण, नमन कोण या नति कोण तथा भू-चुम्बकत्व क्या है?
-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा होगी क्या रद्द 2020
-
हड़प्पा सभ्यता की ईंट मनके तथा अस्थियाँ 12th, History
-
समांतर प्लेट संधारित्र, परिभाषा (12th, Physics, Lesson-3)
-
मोहनजोदड़ो सभ्यता क्या है? इसके इतिहास के बारे में जानकारी
-
डेनियल सेल किसे कहते हैं इसकी कार्यविधि तथा उपयोग
-
अमीटर क्या है? तथा धारामापी का अमीटर में रूपांतरण