Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / properties-of-diamonds-and-measures-of-diamonds

हीरे के गुण तथा हीरे के उपयोग बताइए?

हीरे के गुण तथा हीरे के उपयोग बताइए?

हेलो, दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आपको हीरे के गुण तथा हीरे के उपयोग के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हो। 

अपरूपता किसे कहते हैं?

किसी तत्व का दो या दो से अधिक मुक्त रूपों में पाया जाना,जिन के रासायनिक गुण तो एक समान हो परंतु भौतिक गुण अत्यधिक भिन्न हो अपरूपता कहलाता है। एक ही तत्वों के इन विभिन्न रूपों को अपरूप कहते हैं।

कार्बन के दो प्रमुख अपरूप है-हीरा तथा ग्रेफाइट। हीरा तथा ग्रेफाइट रासायनिक रूप से एक समान है, परंतु उनकी बहुत ही गुण अत्याधिक भिन्न है। कार्बन की अपरूपता, हीरो तथा ग्रेफाइट के क्रिस्टल ओं में कार्बन परमाणुओं की भिन्न-भिन्न व्यवस्थाओं के कारण होती है।

हीरे के गुण

  1. हीरा एक पारदर्शक पदार्थ है जिसकी एक अद्वितीय चमक होती है।
  2. हीरा एक अत्यधिक कठोर पदार्थ है। वास्तव में हीरा, ज्ञात प्राकृतिक पदार्थों में से सबसे कठोर है।
  3. हीरा काफी भारी होता है। हीरे का विशिष्ट घनत्व 3.52 है।
  4. हीरा सभी विधायकों में अघुलनशील होता है।
  5. हीरा, रासायनिक दृष्टि से बहुत निष्क्रिय होता है। और लाल तप्त करने पर ही ऑक्सीजन में जलता है जिससे केवल कार्बन डाइऑक्साइड बनती है।
  6. हीरे का अपवर्तनांक उच्च होता है इसलिए हीरे में बहुत अधिक चमक होती है ‌तेरी काया गुण उसे आभूषणों में लगने वाला बहुमूल्य रत्न बना देता है।

हीरे के उपयोग

  1. हीरे का उपयोग काटने के औजार बनाने के लिए, चट्टानों में छेद करने के लिए वेदन उपकरण बनाने के लिए तथा पिसाई के यंत्र बनाने के लिए किया जाता है। हीरे के यह सभी उपयोग उसकी अत्याधिक कठोरता के कारण है।
  2. नुकीले शेरों वाले हीरो का उपयोग आंखों के शल्य चिकित्सकों द्वारा आंखों से मोतियाबिंद निकालने के लिए एक औजार के रूप में किया जाता है।हीरे के उपयोग से मोतियाबिंद के ऑपरेशन अत्यधिक दक्षिता तथा सूक्ष्मता से संपन्न किया जा सकता है।
  3. हीरो का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।हीरो का उपयोग उनके इस गुण के कारण है कि उनसे प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन करने की अद्भुत क्षमता होती है जिससे उन्हें अद्वितीय चमक प्राप्त हो जाती है।