Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / what-is-copper

तांबा क्या है? | फायदे | उपयोग

तांबा क्या है? | फायदे | उपयोग

तांबा क्या है और तांबा के फायदे व इसके उपयोग, कॉपर को हिंदी में तांबा कहा जाता है जो एक धातु होता है। इसका संकेत Cu है व परमाणु क्रमांक 29 और परमाणु भार 63.546 होता है।

तांबा क्या है?

तांबा विद्युत का उत्तम चालक है तथा इसका मुख्य इस्तेमाल विद्युत मशीनरी, ऑटोमोबाइल एवं जंगरोधी इस्पात बनाने में होता है।

तांबा क्या है? और तांबा के फायदे व इसके उपयोग
तांबा क्या है और तांबा के उपयोग

कॉपर कहां से खरीदें?

अगर आप कॉपर को लोकल मार्केट से खरीदते हैं तो आपको ₹424 प्रति किलो मिलेगा और अगर आप तांबे की ट्रेडिंग करना चाहते हैं तो आप ट्रेंडिंग वेबसाइट या ऐप में तांबे को ₹404 प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं।

भारत में तांबा कहां पाया जाता है?

पूरी दुनिया में पाए जाने वाले कॉपर में से 2% भारत में पाया जाता है, लेकिन भारत में कॉपर का तीन जगह पर खनन होता है। पहला है खेतड़ी कॉपर बेल्ट जो कि राजस्थान में है, दूसरा है सिंहभूम कॉपर बेल्ट जो कि झारखंड में है और तीसरा है मलंजखंड कॉपर बेल्ट जोकि मध्य प्रदेश में है।

क्या तांबे में जंग लगता है?

अब आप लोग सोच रहे होंगे कि क्या तांबे को भी जंग लगता है, जी हां तांबे को जंग लगता है अगर तांबा एयर के साथ एक्सपोज हो जाता है तो वह काला पड़ जाता है तथा पानी के साथ एक्सपोज होता है तो वह हरा नीला हो जाता है।

तांबे का अयस्क

कॉपर पाइराइट (CuFeS₂) क्यूप्राइट (Cu₂O) तथा मैकेलाइट (Cu(Oh)₂.CuCo₃) के नाम से तांबे के अयस्क होते है।

तांबे का उपयोग

  1. तांबे का उपयोग सिक्के यानी कि करेंसी बनाने में भी किया जाता है।
  2. तांबे का उपयोग बिजली के उपकरण जैसे की वॉशिंग मशीन, पंखा, कूलर, ए.सी, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक केबल आदि में किया जाता है।
  3. इंजीनियर की पसंद होने के कारण इसका उपयोग इंजीनियर कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग के निर्माण में करते हैं।
  4. कॉपर से पानी पीने के बर्तन भी बनाए जाते हैं क्योंकि कॉपर में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है है जिससे कि आपका पाचन तंत्र और आप इंफेक्शन से बचे रहते हैं।

अंतिम निष्कर्ष– आज आपको मेरे द्वारा बताई गई जानकारी की तांबा क्या है अगर आपको पसंद आती है तो अपने मित्रों में शेयर करें और तुरंत जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें कि धन्यवाद।