हेलो, दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आपको विज्ञान के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
विज्ञान किसे कहते है?
प्रकृति में उपस्थित कई प्रकार की वस्तुओं की प्रकृति एवं व्यवहार जैसे गुण आदि का अध्ययन करने को विज्ञान कहते है।
विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बनता है, विशेष + ज्ञान प्रकृति में उपस्थित पदार्थ और वस्तुओं के क्रमिक रूप के अध्ययन से जो जानकारी ज्ञात होती है, उस जानकारी के आधार पर वस्तुओं की आचरण, गुण और प्रकृति का पता लगाना ही विज्ञान कहलाता है।
विज्ञान के प्रकार
- भौतिक विज्ञान Physics
- रसायन विज्ञान Chemistry
- जीव विज्ञान Biology

विज्ञान का महत्व
विज्ञान ने हमेशा हमारे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह ब्रह्मांड के बारे में हमारे ज्ञान के भंडार को लगातार बढ़ाता है। और इसकी गहराई को अभी तक कोई पूरी तरह से नहीं समझ पाया है।
क्योंकि इसमें बहुत सी ऐसी जानकारी होती है जिसका हम केवल अनुमान ही लगा पाते हैं और हम सभी जानते हैं कि विज्ञान किसी भी तथ्य को तब तक सत्य नहीं मानता है जब तक वह वास्तविक प्रमाण एकत्र नहीं कर लेता। १०० साल पहले के समय विज्ञान ने इसके लिए कोई तकनीक विकसित नहीं की थी और आजम के समय में यह बहुत उन्नत स्तर पर पहुंच गया है।
इसका महत्व इस बात से लें कि अगर 24 घंटे आपके समाज की बिजली नहीं मिलेगी तो आपको कैसा लगेगा। अगर आपके पास इन्वर्टर है तो यह आपको कुछ घंटों के लिए बिजली देगा लेकिन उसके बाद आप क्या करेंगे।