हेलो, दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आपको संसाधन के रूप में लोग के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
संसाधन किसे कहते हैं?
(i) संसाधन के रूप में लोग वर्तमान उत्पादन कौशल और क्षमताओं के संदर्भ में किसी देश के कार्यरत लोगों का वर्णन करने का तरीका है।
(ii) उत्पादक पहलू की दृष्टि से जनसंख्या पर विचार करना सकल राष्ट्रीय उत्पाद के सृजन में उनके योगदान की क्षमता पर बल देना है।
(iii) जब इस विद्यमान मानव संसाधन को और अधिक शिक्षा और स्वास्थ्य द्वारा विकसित किया जाता है तब हम इसे मानव पूंजी निर्माण कहते हैं।
(iv) मानव को मानव पूँजी में निवेश बदलता है। एक मानव ही है जो भूमि और भौतिक पूँजी का सही उपयोग करता हैl बाद में दोनों अपने आप किसे कार्य को पूरा नहीं कर सकते।
मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?
१. शिक्षा व्यक्ति को इस योग्य बनाती है कि वह अपना सर्वांगीण विकास कर सके।
२. शिक्षा एक व्यक्ति को अच्छे गुण अपनाने के योग्य बनाती है।
३. शिक्षा एक व्यक्ति को इस योग्य बनाती है कि वह किसी कौशल में निपुण बन सके और अच्छा वेतन प्राप्त कर सके।
बेरोज़गारी की समस्या को आपके विचार में कैसे दूर करना चाहिए?
१. देश में उद्योगों का विकास किया जाए।
२. युवकों को औधोगिक प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे पड़-लिखकर नौकरी की ओर न भागें बल्कि अपने उद्योग खोलें।