Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / mitti-ke-katav-se-kaun-si-haniyan-hoti-hai

मिट्टी के कटाव से कौन सी हानियां होती हैं।?

मिट्टी के कटाव से कौन सी हानियां होती हैं।?

हेलो, दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आपको मृदा अपरदन के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

मृदा अपरदन की परिभाषा

मृदा अपरदन प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली एक भौतिक प्रक्रिया है जिसमें मुख्यत: जल एवं वायु जैसे प्राकृतिक भौतिक बलों द्वारा भूमि की ऊपरी मृदा के कणों को अलग कर बहा ले जाना सम्मिलित है। यह सभी प्रकार की भू-आकृतियों को प्रभावित करता है।

मिट्टी के कटाव से कौन सी हानियां होती हैं।
मिट्टी के कटाव से कौन सी हानियां होती हैं।

मिट्टी के कटाव से होने वाली हानियां

  • भूमि का अनुपजाऊ हो जाना –मिट्टी के कटाव से भूमि ऊबड़-खाबड़ तथा अनुपजाऊ बन जाती है।
  • बाढ़ का प्रकोप – भूमि के उपजाऊ तत्त्व नष्ट हो जाने के कारण वहाँ पर कोई वनस्पति नहीं होती, जिससे भूमि का और अधिक कटाव होने लगता है तथा बाढ़ आने लगती हैं
  • नदियों के मार्ग में परिवर्तन – कटाव से नदियों के तल में मिट्टी या रेत जमा हो जाता है जिससे नदियों का मार्ग बदल जाता है।
  • कृषि उत्पादन में कमी – मिट्टी के कटाव से भूमि ऊबड़-खाबड़ हो जाती है, जिससे कृषि योग्य भूमि की मात्रा कम हो जाती है फलस्वरूप कृषि उत्पादन घट जाता है।
  • सिंचाई में कठिनाई – नदियों व नालों की सतह नीची हो जाने से सिंचाई में कठिनाई होती है।
  • सिंचाई में कठिनाई – नदियों व नालों की सतह नीची हो जाने से सिंचाई में कठिनाई होती है।
  • परिवहन में कठिनाई – भूमि कटाव से नदियों के तल में मिट्टी या रेत के जम जाने तथा नदियों द्वारा मार्ग-परिवर्तन से परिवहन कार्य में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो जाती हैं।