Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / rajnitik-dal-ka-arth-kya-hota-hai

राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?

राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है?

राजनीतिक दल व्यक्तियों का ऐसा संगठन होता है जिनकी सामान्य विचारधारा तथा सिद्धांत होते हैं तथा जिनका उद्देश्य सामूहिक प्रयासों द्वारा सत्ता प्राप्त करना होता है। राजनीतिक दल राजनीति मैं सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। राजनीतिक दल की परिभाषाएं निम्नलिखित हैं-

लीकांक के शब्दों में,”राजनीतिक दल संगठित राजनीति के उस समूह को कहते हैं जो संगठित रूप से एक राजनीतिक इकाई के रूप में कार्य करते हैं।उनके विचार सार्वजनिक प्रश्नों पर एक जैसे होते हैं तथा सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए मतदान की शक्ति का प्रयोग करके शासन पर अपना अधिकार स्थापित करना चाहते हैं

लास्की के शब्दों में,”राजनीतिक दल से हमारा तात्पर्य नागरिकों के उस संगठित समूह से है जो एक संगठन के रूप में कार्य करते हैं”

गैटिल के शब्दों में,”राजनीतिक दल यू ने अधिक संगठित उन नागरिकों का एक समूह है जो एक राजनीतिक इकाई के रूप में कार्य करते हैं जिनका उद्देश्य अपने मताधिकार के प्रयोग द्वारा सरकार पर अधिकार जमाता तथा अपने सामान्य नीति को लागू करना होता है।”