Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / भूकंप-क्या-होता-है-प्रकार-लाभ-हानियां

भूकंप क्या होता है? | प्रकार | लाभ | हानियां

भूकंप क्या होता है? | प्रकार | लाभ | हानियां

हेलो, दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से, मैं आपको भूकंप  के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

भूकंप किसे कहते हैं? | Bhukamp kise kahate hain?

पृथ्वी के भूपटल में उत्पन्न तनाव का, उसकी सतह पर अचानक मुक्त होने के कारण पृथ्वी की सतह का हिलना या कांपना, भूकंप कहलाता है। भूकंप प्राकृतिक आपदाओं में से सबसे विनाशकारी विपदा है जिससे मानवीय जीवन की हानि हो सकती है। आमतौर पर भूकंप का प्रभाव अत्यंत विस्तृत क्षेत्र में होता है।

भूकंप के प्रकार

भूकंप के विभिन्न प्रकार हैं जिन्हें देखा गया है:

  • विवर्तनिक भूकंप: यह भूकंप का सबसे सामान्य रूप है। यह आम तौर पर पृथ्वी की क्रस्ट में मौजूद प्लेटों की गति के कारण होता है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट कहा जाता है।
  • ज्वालामुखीय भूकंप: टेक्टोनिक भूकंप की तुलना में इस प्रकार का भूकंप कम सामान्य है। इस प्रकार के भूकंप ज्वालामुखी के विस्फोट से पहले या बाद में आते हैं। यह आम तौर पर मैग्मा के ज्वालामुखी से निकलने के कारण आता है, जो चट्टानों द्वारा सतह पर धकेला जाता है।
  • संक्षिप्त भूकंप: इस प्रकार का भूकंप भूमिगत खानों में आता है। मुख्य कारण चट्टानों के भीतर उत्पन्न दबाव हो सकता है।
  • विस्फोटक भूकंप: इस प्रकार का भूकंप कृत्रिम प्रकृति का होता है, जिसका अर्थ है कि यह मानव निर्मित गतिविधियों द्वारा उत्पन्न होता है। परमाणु विस्फोट जैसे जमीन पर उच्च-घनत्व विस्फोट, विस्फोटक भूकंप का प्राथमिक कारण हैं।

यह भूकंप का सबसे सामान्य रूप है। यह आम तौर पर पृथ्वी की क्रस्ट में मौजूद प्लेटों की गति के कारण होता है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट कहा जाता है।

भूकंप से लाभ

1. भूकंपीय तरंगों से हमें भू-गर्भ का ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

2. भूकंप के कारण भू-स्खलन की क्रिया होती है जो अपक्षय में सहायक होती है। इससे मिट्टी के निर्माण में सहायता मिलती है और कृषि को प्रोत्साहन मिलता है।

3. भूकंप के कारण भू-पटल पर बड़े पैमाने पर बलन या भ्रंश पड़ जाते हैं, जिससे पर्वत, पठार, घाटियां आदि कई नई स्थलाकृतियों का जन्म होता है।

4. समुद्र तटीय भागों में भूकंप आने से कई बार तटीय भाग नीचे धंस जाते हैं और गहरी खाड़ियों का निर्माण होता है। इनसे अच्छे सुरक्षित बंदरगाह का निर्माण होता है जो व्यापार में सहायक होते हैं। इसके विपरीत कई बार भूकंप के कारण बहुत सारे जलमग्न भाग समुद्र से बाहर आ जाते हैं और नए स्थलीय भाग का निर्माण होता है।

5. भूकंपों के कारण धरातल पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ जाती हैं जिससे कई खनिज पदार्थ सुगमता से मिल जाते हैं।

6. भूकंप के कारण भू-भागों के धंसने से बड़े-बड़े झीलों का निर्माण होता है जो मनुष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

7. कई बार भूकंपीय भ्रंशों से जल-स्रोतों का जन्म होता है जो मनुष्य के लिए लाभकारी साबित होते हैं। 

भूकंप से हानियां

1. भूकंप के कारण जन-धन की अपार हानि होती है। पृथ्वी के धरातल पर सबसे अधिक कम्पन अधिकेन्द्र पर होता है और सबसे अधिक क्षति भी अधिकेन्द्र के आस-पास ही होती है। नगरों या घनी बस्तियों के पास भूकंप बहुत हानि पहुंचाते हैं। वर्ष 1935 में क्वेटा में भूकंप से बहुत से भवन नष्ट हो गए थे और लगभग 25,000 लोगों की जानें गई थी। गुजरात के भुज इलाके में 26 जनवरी, 2001 को बहुत ही भयंकर भूकंप आया था जो रिक्टर पैमाने पर 7।9 मापा गया था। इस भूकंप के झटके भारत, पाकिस्तान और नेपाल में भी महसूस किए गए थे। इस भूकंप के कारण लगभग 1 लाख लोगों की जानें गई थी और बहुत-से नगर मलबे के ढेर बन गए थे।

2. कई बार भूकंप के कारण नदियों के मार्ग में रुकावट पड़ जाती है और उनका प्रवाह रुक जाता है। जिसके कारण नदी का जल आस-पास के इलाकों में फैल जाता है और बाढ़ आ जाती है। वर्ष 1950 में असम में आए भूकंप से ब्रह्मपुत्र तथा उसकी सहायक नदियों में इसी प्रकार बाढ़ आई थी।

3. जब समुद्री भाग में भूकंप आता है तो बड़ी-बड़ी लहरें उठती हैं, जिससे जलयानों को भारी क्षति पहुंचती है। इसके अलावा तटीय भागों में समुद्री जल फैलकर भारी नुकसान पहुंचाता है। समुद्र में भूकंप आने से सुनामी उत्पन्न होती है, जिसका विकराल रूप 2004 में हिन्द महासागर में देखने को मिला था।

जब समुद्री भाग में भूकंप आता है तो बड़ी-बड़ी लहरें उठती हैं, जिससे जलयानों को भारी क्षति पहुंचती है।

4. भूकंप के कारण भू-पटल पर बड़े-बड़े भ्रंश पड़ जाते हैं, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। वर्ष 1891 में जापान में आए भीषण भूकंप ने चौड़ी घाटियों के तल पर बनी कई सड़कों को नष्ट कर दिया था। वर्ष 1906 में कैलिफोर्निया में आए भूकंप से सैकड़ों किलोमीटर विशाल भ्रंश का निर्माण हो गया था।

5. भूकंप के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में काफी भू-स्खलन (Landslides) होता है, जिससे काफी क्षति होती है।

6. भूकंप के कारण कई बार भीषण आग लग जाती है, जिससे जान-माल का काफी नुकसान होता है।