Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / electromagnet-in-hindi

विद्युत चुंबक क्या है? | कैसे बनता | उपयोग

विद्युत चुंबक क्या है? | कैसे बनता | उपयोग

विद्युत चुंबक क्या है, विद्युत चुंबक एक अस्थायी चुंबक होता है। वास्तव में, इसे एक नर्म लोहे के टुकड़े (soft iron pieces) पर तांबे के अवरुद्ध तार की कुंडली लपेट कर बनाया जाता है जो चुंबक की भांति केवल तभी व्यवहार करता है, जब तक की कुंडली में धारा प्रवाहित होती रहती है।

जैसे ही कुंडली में धारा का प्रवाह बंद किया जाता है, नर्म लोहे के टुकड़े का चुंबकत्व समाप्त हो जाता है तथा यह चुंबकीय व्यवहार नहीं दर्शाता है।

विद्युत चुंबक क्या है?

मित्रों आपको मैंने विद्युत चुंबक क्या है यह तो एक सरल भाषा में बता दिया है, पर इसे अन्य परिभाषा में भी जान लेते हैं कि यह क्या होता है।

विद्युत चुंबक उस चुंबक को कहा जाता हैं, जो नर्म लोहे के टुकड़े पर तांबे का तार लपेट कर बनाई जाती हैं तथा यह विद्युत धारा के प्रवाह द्वारा ही अपना प्रदर्शन कर सकती है व इसमें विद्युत प्रभाव बंद करने पर इसका चुंबकत्व समाप्त हो जाती है।

विद्युत चुंबक के प्रकार

मुख्य रूप से विद्युत चुंबक दो आकृतियों में बनाए जाते हैं।

  1. I आकृति का दंड चुंबक
  2. U या घोड़े की नाल की आकृति का चुंबक

विद्युत चुंबक कैसे बनाते हैं?

विद्युत चुंबक की चुंबक्तत्व शक्ति उपयोग होने वाले लौह धातु के आकार तथा तांबे की मात्रा व उसमें प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की मात्रा पर निर्भर करती है।

मित्रों आपको मैंने विद्युत चुंबक क्या है यह तो एक सरल भाषा में बता दिया है, पर इसे अन्य परिभाषा में भी जान लेते हैं कि यह क्या होता है।

  1. सबसे पहले एक कील और तांबे का तार व एक बैटरी लीजिए।
  2. अब तांबे को कील के ऊपर गोल-गोल लपेट लीजिए।
  3. तांबे को कील के ऊपर लपेटकर तांबे के तार के दोनों छोरो को अब बैटरी के धन और ऋण सिरों के साथ जोड़ दे।
  4. तांबे के दोनों छोरों के तार बैटरी में जुड़ने के बाद उसमें विद्युत धारा प्रवाहित कीजिए।
  5. अब एक छोटी सी लौह धातु कील के पास लाएंगे तो वह लौह धातु कील में चिपक जाएगी।
  6. लौह पदार्थ में चुंबक की चुंबकत्व शक्ति तब तक ही रहती है, जब तक कि उस में विद्युत धारा प्रवाहित होती रहेगी।

विद्युत चुंबक के उपयोग

  1. विद्युत चुंबक का उपयोग क्रेन के द्वारा कूड़े या कबाड़े के ढेर से लौह धातु को अलग करने में भी किया जाता है।
  2. विद्युत चुंबक का उपयोग कारखाने में भी किया जाता है।
  3. एक विद्युत चुंबक का इस्तेमाल विद्युत घंटी में भी करते है।
  4. विद्युत चुंबक का उपयोग मोटर में भी किया जाता है जिससे की मोटर की शक्ति बढ़ जाती है।
  5. विद्युत चुंबक का इस्तेमाल टेलीफोन में भी किया जाता है।
  6. विद्युत चुंबक का उपयोग दरवाजों के ऑटोमेटिक खुलने और बंद होने में भी किया जाता है।
  7. विद्युत चुंबक का उपयोग ट्रांसफॉर्मर में भी किया जाता है जिससे एसी को डीसी और डीसी को एसी धारा में परिवर्तित किया जा सके।