Cart (0) - ₹0
  1. Home
  2. / blog
  3. / aarthik-vikas-ka-mahatva-bataiye

आर्थिक विकास का महत्व बताइए।

आर्थिक विकास का महत्व बताइए।

वर्तमान में अधिकांश देश आर्थिक पिछड़ेपन के शिकार है। निर्धनता, बेकारी, पूँजी का अभाव, निम्न जीवन - स्तर, असन्तुलित आर्थिक विकास और आर्थिक पिछड़ापन इन देशों की प्रमुख आर्थिक समस्याएँ हैं। आर्थिक विकास इन समस्याओं से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय है।निम्नलिखित तथ्यों से किसी देश के लिए आर्थिक विकास का महत्त्व स्पष्ट हो जाता है।

आर्थिक विकास का महत्व

  • आर्थिक विकास से राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होती है , राष्ट्रीय आय एवं प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है और पूँजी निर्माण की दर में वृद्धि होती है।
  • निवेश बढ़ता है , विविध प्रकार के उद्योगों की स्थापना होती है और पूँजी की गतिशीलता बढ़ती है।
  • श्रम एवं पूँजी विनियोग के लिए चयन क्षेत्र का विस्तार होता है।
  • कृषि पर निर्भरता कम होती है और विविध प्रकार की वस्तुएँ और सेवाएँ उपलब्ध होने लगती हैं।
  • उपलब्ध प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधनों का इष्टतम उपयोग सम्भव होता है।
  • सामाजिक सेवाओं का विस्तार होता है , जिससे प्राकृतिक आपदाओं पर एक सीमा तक नियन्त्रण सम्भव होता है।
  • आर्थिक एवं सामाजिक विषमताएँ कम होती हैं तथा सामाजिक कल्याण में वृद्धि होती है।